डायन के आरोप में महिला से मारपीट, कपड़े फाड़कर गांव में घुमाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

डायन के आरोप में महिला से मारपीट, कपड़े फाड़कर गांव में घुमाया

कोडरमाः डोमचांच थाना क्षेत्र की एक महिला ने डायन के आरोप में मारपीट करने और कपड़े फाड़कर गांव में घुमाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की।

मधुमक्खियों के हमले से बीजेपी नेता की मौत, एक साथ पूरे झुंड ने कर दिया था अटैक
डोमचांच के पीपेर गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला जसवा ने गांव के कुछ लोगों पर डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने, झाडू से मारकर घर से निकालने और कपड़े फाड़कर गांव में घुमाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी महिला के बच्चे तक पहुंची जो सूरत के किसी फैक्ट्री में काम करता है। इसके बाद वो गांव लौटा और अपनी मां को लेकर डोमचांच थाने पहुंचा फिर आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया।

2 महीने पहले घर से भागी थी, लौटी तो पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 2 अप्रैल को डुमरडीहा पीपरे गांव निवासी सुरेश पंडित, नरेश पंडित, अशोक पंडित, महेश पंडित, बिशनी देवी, फुलवा देवी, सुमा, रूबी, सरिता देवी व मसमोहना निवासी सुकरी उसके घर में घुस आए।उन्होंने इस दौरान आरोप लगाया कि वह (जसवा) डायन है और उनके भाई को तुम खा गई है। इसके बाद सभी ने मारपीट शुरू कर दी, घर के सामान तोड़ डाले।इसके बाद झाडू मारकर घर से बाहर निकाला और कपड़े फाड़कर गांव में घुमाया और कहा कि ये डायन है।

See also  आज पेश होगा अबुआ बजट, कल्याणकारी योजनाओं पर होगा जोर, पहले बजट से 20 गुना होगा बड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now