मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति में कोई सुधार नहीं, अमेरिका के डॉक्टर ने वीडियो से किया लाइव अध्ययन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति में कोई सुधार नहीं, अमेरिका के डॉक्टर ने वीडियो से किया लाइव अध्ययन

रांचीः दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती रामदास सोरेन की स्थिति 11वें दिन भी क्रिटिकल बनी हुई है।

Constitution Club of India के चुनाव में राजीव प्रताप रुडी की जीत को निशिकांत दुबे की हार क्यों मान रहे हैं लोग….कांग्रेस ने कैसे दे दी शाह को मात?

अमेरिका के डॉक्टरों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बात की। वीडियो के माध्यम से लाइफ सपोर्ट पर चल रहे मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति को देखा। उनके शरीर में चल रहे मूवमेंट का गंभीरता से अध्ययन किया। जिसके बाद अमेरिका के डॉक्टरों ने कुछ दवा संबंधी जरूरी निर्देश देकर दो-तीन दिन तक अभी और इंतजार करने की सलाह दी है।

शिबू सोरेन को मिले भारत रत्न, JMM सांसद जोबा माझी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

See also  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सुरक्षा, बिना बॉडीगार्ड के रहेंगे

उल्लेखनीय है कि दो अगस्त को मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत घोड़ाबांधा स्थित आवास पर बिगड़ गयी थी। अपोलो अस्पताल में मंत्री रामदास सोरेन के इलाज के संबंध में डॉक्टरों के साथ जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षारंगी व रामदास सोरेन के बेटे सोमनाथ सोरेन मौजूद हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now