- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में आज से फिर सोरेन सरकारः चंपई आज 12.15 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, आलमगीर और भोक्ता बनेंगे मंत्री

रांची : झारखंड में दो दिनों से जारी सियासी और संवैधानिक संकट अब खत्म हो रहा है। झारखंड टाइगर नाम से जाने जाने वाले जेएमएम विधायक चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुरूवार देर रात राज्यपाल ने उन्हे शपथग्रहण का न्यौता दिया। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
राज्यपाल ने चंपई सोरेन को दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करने को कहा है। महागठबंधन सरकार ने 47 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। गुरूवार को विधायकों ने वीडियो जारी कर 43 विधायकों की उपस्थिति दिखाई थी और दावा किया था कि शुक्रवार तक सभी विधायक आ जाएंगे। राजभवन से न्यौता नहीं मिलने की वजह से सभी विधायक गुरूवार रात हैदराबाद शिफ्ट हो रहे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से विशेष विमान उड़ नहीं सका। चंपई झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड निर्माण के 23 सालों के इतिहास में सिर्फ रघुवर दास ने अपना कार्यकाल मुख्यमंत्री के रूप में पूरा किया है। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है।

See also  जयराम महतो की जनता दरबार के दौरान तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द, वोमेटिंग और सिर दर्द की शिकायत के बाद बेड रेस्ट पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now