रांचीः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने गुरूवार को ग्रामीण विकास विभाग के घूसखोर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर, संगठन के सेंट्रल कमेटी का था सदस्य
ग्रामीण विकास विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सनथ सोरेन रोड़ कंस्ट्रक्शन के एक टेंडर को लेकर 60 हजार रुपया रिश्वत ले रहे थे, उसी समय एसीबी की टीम ने उन्हे रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
JAC 12th Result 2025: इंटर आर्ट्स में 96.62% छात्रों को मिली सफलता, देखे टॉपर की लिस्ट
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले एक ठेकेदार का विभाग में बिल बकाया था। बिल रिलीज करने को लेकर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसके बाद ठेकेदार ने मामले की जानकारी और लिखित शिकायत झारखंड एसीबी से की गई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के द्वारा पूरे मामले का जांच कराया गया, जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को उनके ऑफिस से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।




