- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त अमीत कुमार को भेजा नोटिस, लिखा-उपस्थित नहीं होने पर होगी गिरफ्तारी

रांची में प्रियंका त्रिवेदी के प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक पर ACB का छापा, विनय चौबे से जुड़ा है मामला

रांचीः शराब घोटाला मामले की जांच कर रही एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व आयुक्त उत्पाद सह झारखंड स्टेट बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के प्रबंध निदेशक अमीत कुमार को एसीबी ने पूछताछ के लिए गुरुवार को नोटिस भेजा है।उन्हें पांच दिसंबर को एसीबी मुख्यालय में जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। एसीबी के डीएसपी सह शराब घोटाला मामले में एसीबी थाना कांड संख्या 09/2025 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार ने यह नोटिस भेजा है।

विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से घर जाकर ACB ने की पूछताछ, नहीं मिले कई सवालों के जवाब
उन्होंने अपनी नोटिस में आइएएस अधिकारी अमीत कुमार को पांच दिसंबर को दिन के 11 बजे एसी मुख्यालय में बुलाया है। नोटिस में यह भी लिखा हुआ है कि यदि वे नोटिस का पालन नहीं करते हैं, बिना किसी उचित कारण के उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध बीएनएसएस के प्रविधानों के अंतर्गत गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है।

JSSC CGL परीक्षा परिणाम पर रोक हटने के बाद अभ्यर्थी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का जताया आभार
पूर्व आयुक्त उत्पाद अमीत कुमार वर्तमान में झारखंड के वाणिज्य कर आयुक्त हैं। वे उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में चार अगस्त 2021 से 10 जुलाई 2022 तक आयुक्त उत्पाद के पद पर पदस्थापित थे।उस वक्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे थे। इन्हीं के कार्यकाल में एक मई 2022 से राज्य में छत्तीसगढ़ माडल के तहत उत्पाद नीति लागू हुई थी। शराब की खुदरा बिक्री भी जेएसबीसीएल के माध्यम से शुरू हुई थी, जिसमें प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से मैनपावर की आपूर्ति कराई गई थी।

रांची ED की टीम ने चिटफंड घोटाले में की छापेमारी, 20 ठिकानों पर एक साथ रेड
पूर्व में भी एसीबी के सामने अपना बयान दर्ज करा चुके हैं आइएएस अमीत कुमार
आइएएस अमीत कुमार ने वाणिज्य कर विभाग के सचिव से पत्राचार कर इस नोटिस से अवगत कराया है। उन्होंने बताया है कि सात अगस्त को भी उन्होंने एसीबी के अनुसंधान पदाधिकारी को दूरभाष पर अपना बयान दर्ज कराया था और उनके प्रश्नों के संदर्भ में वांछित सूचनाएं दी थी व सहयोग किया था। उत्पाद विभाग में भ्रष्टाचार के जिस मामले की एसीबी जांच कर रही है, वह उनके पदस्थापन कार्यकाल अवधि के समाप्त होने के लगभग एक वर्ष बाद का है। उन्होंने वाणिज्यकर सचिव से एसीबी के सामने उपस्थित होने की अनुमति मांगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now