विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से घर जाकर ACB ने की पूछताछ, नहीं मिले कई सवालों के जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 4, 2025

विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से घर जाकर ACB ने की पूछताछ, नहीं मिले कई सवालों के जवाब

रांचीः एसीबी की टीम ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता से बुधवार को पूछताछ की। उनसे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सवाल-जवाब किया गया। एसीबी की टीम ने यह पूछताछ उनके घर पर जाकर की। एसीबी को केस के अनुसंधान में जानकारी मिली थी कि स्वप्ना संचिता विनय सिंह की कंपनी में पूर्व में काम करती थीं। इसके एवज में उन्हें सैलरी मिलती थी। इस बिंदु पर भी एसीबी ने सवाल पूछे। इसके अलावा खाते में ट्रांजेक्शन से संबंधित बिंदुओं पर भी पूछताछ की गयी।

IAS विनय चौबे को दोहरा झटका, वन भूमि घोटाला में जमानत याविका खारिज, शराब घोटाले में ED ने PMLA के तहत मामला किया दर्ज
स्वपना संचिता ने एसीबी को बताया कि उनके पास आय से अधिक संपित्त नहीं है, जितने भी ट्रांजेक्शन हुए हैं और किये गये, सभी वैद्य माध्यम से किये गये। पूछताछ के दौरान एसीबी को कई सवालों के जवाब नहीं मिले। इसके अलावा आय-व्यय से संबंधित स्पष्ट जवाब नहीं मिले, जिसके बाद एसीबी की टीम लौट गयी। जरूरत पड़ने पर एसीबी उनसे आगे भी पूछताछा कर सकती है।

See also  अर्जुन मुंडा ने घायल को रिम्स पहुंचाया

रांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर छापा,Birthday Party की आड़ में चल रहा था अवैध बार,हुक्का और शराब परोसने पर FIR
ज्ञात हो कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एसीबी थाना में सात लोगों पर 24 नवंबर को केस दर्ज हुआ था। इनमें विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वपना संचिता , ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी और शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के अलावा सहयोगी विनय सिंह और विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपी बनाया गया है। जांच के दौरान एसीबी की ओर से बैंक स्टेटमेंट, वित्तीय गतिविधियों के विश्लेषण और संबंधित पक्षों के बयान लिये गये थे। एसीबी ने पाया था कि विनय चौबे ने प्रथम श्रेणी का लोक सेवक होने पर भी अवैध संसाधन और कमीशन से धन संग्रह किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now