छपरा में थाने से 50 मीटर दूर युवक को मारी गोली, बाइक सवार बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

छपरा में थाने से 50 मीटर दूर युवक को मारी गोली, बाइक सवार बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

डेस्कः बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में बहुत तेजी आई है। अपराधियों के अंदर पुलिस का खौफ कम होने का एक और उदाहरण छपरा में देखने को मिला जहां रविवार देर रात नगर थाना क्षेत्र में थाने से मजह 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद युवक घायल हो गया और मौके से अपराधी फरार हो गए।

दो दोस्तों ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों की हो गई मौत
गोली की आवाज सुनने के बाद लोग इकट्ठा हुए और घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार ने घायल युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर कर दिया।

चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, रिकवरी एजेंट का मृतक करता था काम
डॉ. सन्तोष ने बताया कि घायल युवक का नाम राजू कुमार, उम्र 35 वर्ष है। घायल को तीन गोलियां लगी थी। जिसमें एक गोली पेट को छेदते हुए और दूसरी गोली दाहिने पैर को छेदते हुए आरपार हो गई। जबकि एक गोली अभी भी बाएं पैर में फंसी है। घायल की स्थिति चिंताजनक है।

See also  शराब के नशे में DSP और उसके बॉडीगार्ड ने बीच शहर फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस ने लिया हिरासत में

पूरे देश में होगा SIR, बिहार में उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला
घायल युवक के बड़े भाई और मुहल्लेवालों ने बताया कि राजू अपनी टीम के साथ श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की सजावट में लगा हुआ था। उसी दौरान अपराधी बाइक पर आए और राजू को टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। ताबड़तोड़ फायरिंग से राजू घायल हो गया और बचने केलिये भागने लगा। उस समय वहां मौजूद लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सभी अपराधी बाइक से भागने में सफल हो गए।

ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद, हरियाणा में इस यात्रा को लेकर हो चुकी है हिंसक झड़पें
वारदात के लगभग एक घण्टे बाद नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग के बाद सड़क पर गिरा हुआ गोली का खोखा बरामद किया। पुलिस घायल युवक के परिजनों से जानकारी प्राप्त कर हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।

See also  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रांची की खराब सड़क को लेकर जताई चिंता, कहा-मंत्री जी, बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now