पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ हजारीबाग में बदतमीजी, चालक के साथ मारपीट

fir -hzd- babulal

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ हजारीबाग में बदसलूकी की गई है। इसको लेकर उनकी बहू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हजारीबाग के अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों ने उनके वाह चालक के साथ मारपीट की है और उनके साथ गाली-गलौच भी की है।

घटना को लेकर बाबूलाल की बहू प्रीति किस्कू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार प्रीति किस्कू अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा आ रहीं थी। शाम करीब 7.15 बजे वह अमृत नगर में थी। वहां समिति के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की। इसका विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया।

बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार, 2500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे नीतीश कुमार

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौच की गई। बताया जाता है कि घटना के वक्त वहां पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किस्कू ने अमृत नगर पूजा समिति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।

See also  BPSC के शिक्षक और शिक्षिका एक दूसरे के प्यार में हो गए फरार, बाइक पर एक दूसरे से साथ होता था आना जाना

जमशेदपुर में चेन छिनैती गैंग का हुआ पर्दाफाश; 26 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now