दुमका में दिल दहला देने वाली घटना! सरियाहाट में मिली नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश

murder

झारखंड में के दुमका जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के दुमका जिले में 17 साल की लड़की की सिर कटी लाश मिली है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृत लड़की सरियाहाट थाना क्षेत्र के दिघी गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को लड़की का सिर धड़ से थोड़ी दूरी पर पाया गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए सरियाहाट पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह एक सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है। हो सकता है कि इस वारदात को उन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया हो जो पीड़िता के बहुत करीबी थे।

पुलिल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने चार नवंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दो युवकों पर अपनी बेटी को कथित तौर पर भगाने का आरोप लगाया था। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ेंः

बिहार में घर में घुस 13 साल की लड़की से रेप पर बवाल; पीड़िता की हालत चिंताजनक

‘भैया, क्या कर रहे हो…’, रैपिडो के कैप्टन ने महिला यात्री संग की गंदी हरकत

Bihar Elections: चुनाव ड्यूटी पर जा रहे ITBP जवानों की बस में लगी आग, मची अफरातफरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now