धनबादः जिले में दिनदहाडे सरेआम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। कतरास थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद अपराधी गोली मारकर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सड़क के किनारे चल रहे युवक को सिर में गोली मार दी।
पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत, आपराधिक गिरोहों से सांठगांठ और करोड़ों की उगाही का आरोप
झरिया के कतरास मोड़ स्थित रतनजी पेट्रोप पंप के समीप की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पेट्रोल पंप के पास से युवक गुजर रहा था। पीछे से बाइक पर सवार तीन अपराधी सामने पहुंचे। इनमें से एक अपराधी ने सिर में पीछे से सटाकर गोली मार दी।
रांची में शराब के नशे में कार सवार ने कई लोगों को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना करीब 3 बजकर 5 मिनट पर घटी है। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस द्वारा गोली लगे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल कर रही है।
सर्दी में बेघर को आवास एवं अन्य सुविधा मिले, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा की बैठक में दिया निर्देश
वहीं मौके पर पहुंचे सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अपराधी के कुछ फोटोग्राफ्स मिले हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल जिस युवक को गोली लगी है, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घायल युवक को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया है। उसकी स्थिति की जानकारी अब तक नहीं मिली है। एसडीपीओ ने कहा कि जो भी अपराधी हैं, वह बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे।




