रांची में शराब के नशे में कार सवार ने कई लोगों को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2025

रांची में शराब के नशे में कार सवार ने कई लोगों को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

रांचीः सोमवार देर रात राजधानी रांची में रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात शराब के नशे में कार चला रहे ड्राइवर ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

ट्रेन के ऊपर चढ़कर युवक का ड्रामा, धनबाद रेलवे स्टेशन पर फैली दहशत
दरअसल, रांची के चुटिया इलाके में शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने कई लोगों को धक्का मार दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार रात की है. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को आक्रोशित भीड़ से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, भीड़ ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में घायल स्विगी कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंईयां सम्मान और अबुआ आवास के सैकड़ों आवेदन फेंक कर चलते बने कर्मचारी

एकलव्य स्कूल में झाड़-फूंक के शक में 3 छात्राओं को निकाला, झारखंड के लातेहार में आया हैरान करने वाला मामला
आक्रोशित लोग और पुलिस ने पीछा कर कार चालक को पकड़ा
स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी संख्या जेएच01एफएफ 6112 की कार बहुबाजार से तेज रफ्तार में चुटिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान नशे में धुत कार चालक ने चुटिया राम मंदिर के पास खड़े चार युवकों को धक्का मार दी। चारों युवकों के हाथों-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रांची के कांके में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
एक स्विगी कर्मी भी घायल
स्थानीय लोगों ने जब शोर मचाया तो कार चालक कार लेकर तेजी से भागने लगा, उसका पीछा भी स्थानीय लोग करने लगे। यह देखकर कार चालक तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा। चुटिया पावर हाउस के पास उसने बाइक से जा रहे स्विगी कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से स्विगी कर्मी सड़क किनारे जा गिरा। उसे गंभीर चोटें लगी हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पीसीआर पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर कार चालक का पीछा करने लगे।

See also  लोहरदगा में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का हुआ आयोजन, उपायुक्त ने कहा-बॉक्साइट नगरी के बाद अब दूध और आम की नगरी बनाएंगे

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची स्टेशन पर 10 से 11 ट्रेनें रद्द, यहां चेक कर लें लिस्ट
पुलिस ने जब्त की कार
स्थानीय लोगों ने महादेव मंडा के पास कार चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोग कार चालक पर टूट पड़े। उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित भीड़ से कार चालक को छुड़ाकर सीधे थाने ले आई। वहीं पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now