रामगढ़ः रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल, मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मां और पत्नी के सामने युवक का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है।
झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिके के दर्शन के लिए मंदिर परिसर आया था। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोगों के बीच प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
रामगढ़- रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में युवक की पिटाई
मां और पत्नी के सामने पुलिस ने जमकर पीटा
वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल@RamgarhPolice @JharkhandPolice pic.twitter.com/s4fyatkgZK
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 9, 2026
मामूली बात को लेकर बढ़ा विवाद
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मियों ने संयम खो दिया और युवक के साथ मारपीट करने लगे।
BJP के सम्मान समारोह में धनबाद-हजारीबाग से नहीं आये बीजेपी समर्थित पार्षद, बागी संजीव सिंह और अरविंद राणा ने बनाई दूरी
परिवार के सामने हुई मारपीट
घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि युवक के साथ उसके ही परिवार के सामने कथित रूप से मारपीट की गई। वायरल वीडियो में युवक की पत्नी भी बीच-बचाव करने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन स्थिति को संभालने के बजाय विवाद और बढ़ता दिखाई देता है।
प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।




