चिटफंड घोटाला में केस खत्म करने के लिए पुलिस पर पैसे लेने का आरोप, मैक्सीजोन संचालक की पत्नी ने ED को दी जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2026

चिटफंड घोटाला में केस खत्म करने के लिए पुलिस पर पैसे लेने का आरोप, मैक्सीजोन संचालक की पत्नी ने ED को दी जानकारी

रांचीः चिटफंड कंपनी मैक्सीजोन पर दर्ज कुछ मामलों को खत्म करने के लिए पुलिस को पैसे दिये गये थे। इसका खुलासा कंपनी के संचालक चंद्रभूषण सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ने ईडी को दिये अपने बयान में किया है। प्रियंका सिंह ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि कंपनी पर धोखाधड़ी को लेकर विभिन्न राज्यों में कुछ केस दर्ज हुए थे। इसमें पुलिस ने कुछ मामलों को खत्म कर दिया था। इसके लिए पैसे दिये गये थे। प्रियंका सिंह के बयान के आधार पर पुलिस को पैसे देने से संबंधित मामले की आगे जांच की जा रही है।

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
मैक्सीजोन के संचालक चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि ठगी के पैसे से परिवार के नाम पर चल-अचल संपत्ति अर्जित की गयी है। ईडी ने पाया है कि चंद्रभूषण सिंह ने अपने पिता के नाम पर फ्लैट खरीदा था। ईडी द्वारा चंद्रभूषण सिंह के पिता से भी पूछताछ की गयी थी। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके बेटे ने फ्लैट खरीदने से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराया था। उन्हें कागजात पर हस्ताक्षर कराने के अलावा कोई जानकारी नहीं है।

See also  मुख्यमंत्री ने महिला की सुनी समस्या, निराकरण का दिया आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now