पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में बड़ा एक्शन,थाना प्रभारी और दारोगा सस्पेंड, लापरवाही का लगा आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2026

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में बड़ा एक्शन,थाना प्रभारी और दारोगा सस्पेंड, लापरवाही का लगा आरोप

पटनाः शंभू छात्रावास में नीट छात्रा मौत मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पटना एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पटना SSP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चित्रगुप्त नगर की थानेदार रौशनी कुमारी और कदमकुआं के दारोगा हेमंत झा पर लापरवाही का आरोप लगाया गया, जिसके बाद बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।

पटना में दिल दहलाने वाली घटना, आग लगने से भाई-बहन जिंदा जले
शुरुआत में ही नहीं मिली सही जानकारी
अधिकारियों ने यह माना कि थानेदार रौशनी कुमारी और दारोगा हेमंत झा ने सूचना मिलने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पूरे मामले को इग्नोर किया गया। जिस दिन घटना हुई, उसके तीन दिन बाद तक न हॉस्टल सील हुआ, न कमरा, न बिस्तर और न ही कपड़े। तीन दिन के बाद मामले में कार्रवाई शुरू की गई और फिर वरीय अधिकारियों को मिस लीड किया गया। शुरुआत में ही सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से जांच में काफी परेशानी हुई।

See also  पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई

 

NEET छात्रा की मौत का मामलाः 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, SIT ने DGP को सौंपी रिपोर्ट
शनिवार को हुए दो बड़े खुलासे
शनिवार को मामले में दो बड़े खुलासे हुए थे। पहला तो फॉरेंसिक टीम ने एसआईटी को जांच रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में यह बताया गया कि छात्रा के कपड़े से स्पर्म मिले। यह रिपोर्ट आने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ-साथ SIT की तरफ से चिह्नित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों (Suspicious Person) के डीएनए से भी मिलान किया जाएगा।
दूसरा खुलासा पटना एम्स के डॉक्टर विनय कुमार ने किया था। फॉरेंसिक साइंन्स डिपार्टमेंट के HOD डॉ. विनय कुमार ने बताया था कि छात्रा की मौत मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई। यह टीम एक सप्ताह पहले ही बनाई गई थी। लेकिन एसआईटी की तरफ से अधूरे डॉक्यूमेंट्स दिए गए हैं, जिसके कारण जांच में देरी हो रही है। मामले में लगातार जांच चल रही है, आरोपियों तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है, यह देखने वाली बात होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now