बेगूसराय में चलती ट्रेन में लगी आग, कूदकर यात्रियों ने बचाई जान, मची अफरातफरी

बेगूसराय में चलती ट्रेन में लगी आग, कूदकर यात्रियों ने बचाई जान, मची अफरातफरी

बेगूसरायः शनिवार की शाम बेगूसराय में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। तिलरथ से जामलपुर की ओर जा रही डेमू ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरातफरी की स्थित बन गई। जब ट्रेन दनौली-फुलवरिया के पास पहुंची तो अचानकर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। यह दृश्य इतना डरावना था कि ट्रेन में सवार दर्जनों यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। अफरातफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

 

बिहार के स्कूल में बार बालाओं ने लगाये ठुमकें, दारोगा स्टेज पर बैठकर ले रहे थे मजा, Viral Video

दरअसल, बेगूसराय से ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आ रही है। तिलरथ से जमालपुर जा रही डीएमयू ट्रेन के इंजन में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद रेल यात्री ट्रेन से कूद कर भागने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन में आग लगी हुई है और लोग ट्रेन से उतर कर जान बचाकर भाग रहे हैं। यह पूरा मामला सोनपुर डिवीजन के बरौनी कटिहार रेल सेक्शन के तिलरथ स्टेशन के पास का है।

नीतीश कुमार को सीमांचल में लगा बड़ा झटका, किशनगंज JDU जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जब ट्रेन में आग लगी उस समय दूसरी पटरी से खगड़िया की ओर से इंटरसिटी एक्सप्रेस भी फुल स्पीड में आ रही थी। लेकिन जैसे ही उसके ड्राइवर की नजर ट्रैक दौड़ते यात्रियों पर पड़ी, उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और तेज हॉर्न बजाकर चेतावनी दी। उसकी सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया, नहीं तो कई जानें जा सकती थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now