चप्पल पर थूक रखकर चटवाया, बिहार में चोरी के आरोप में शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार, देखे VIDEO

चप्पल पर थूक रखकर चटवाया, बिहार में चोरी के आरोप में शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार, देखे VIDEO

डेस्कः बिहार के बगहा में चोरी के आरोप में एक शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बगहा के रामनगर स्थित हरिनगर रेलवे स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में पकड़ा गया और उसे उसके चप्पल पर थूंक फेंकवाकर चटवाया गया।

बचपन से गुंडागर्दी करता था, लड़कियों को छेड़ता था- सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बेला गोला शिवपुरी कॉलोनी में साइकिल चोरी की घटना हुई थी। सीसीटीवी में ये घटना कैद हुई थी। वहीं शख्स स्टेशन के पास घूमते हुए लोगों को दिख गया। कुछ लोगों ने उसे पहचानने का दावा किया।

तेजस्वी यादव की जान को खतरा, चार बार मारने की हुई कोशिश, राबड़ी देवी का बड़ा बयान
इसके बाद लोगों ने उस शख्स के साथ पूछताछ शुरू की। पहले उस व्यक्ति ने कुछ भी बताने से इंकार किया। इसके बाद भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे डंडे से मारने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उसे थप्पड़ भी मारा। इसके बाद तो हद हो गई जब लोगों ने अपनी चप्पल पर उससे थूक फेंकवाकर चटवाया। वायरल वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि उसे थूक चाटने के लिए किस तरह मजबूर किया गया।

 

पटना के होटल से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, थाने से 2 किमी दूर चल रहा था सेक्स रैकेट
कुछ लोग जो वहां मौजूद थे उनके प्रयास से भीड़ के बीच से उस व्यक्ति को बचाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शंभु गिरी बताया, जो मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का निवासी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेला गोला इलाके में हो रही लगातार साइकिल चोरी की घटनाओं में इसका हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now