डेस्कः राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू केरल दौरे पर है। केरल पहुंचने के साथ ही उनके साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया। ऐसा लगा जैसे वायुसेना के हेलिकॉप्टर के वजन से हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धंसे हुए हेलिकॉप्टर को बाहर निकालने के लिए धक्का लगाते हुए देखा जा सकता है।
#WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb
— ANI (@ANI) October 22, 2025
वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृष्ण किशोर हुए हैरान
राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। आज उनका सबरीमला मंदिर जाने का प्लान है। इसके बाद वो गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। वो वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी।
नीतीश कुमार BJP की महिला उम्मीदवार को पहनाने लगे माला तो संजय झा ने रोका, मुख्यमंत्री ने कहा- ‘गजब आदमी है भाई’
इसके अलावा राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन में भी शामिल होंगी। वह 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी, जिसके साथ ही उनका केरल दौरा समाप्त हो जाएगा।




