झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला में 6 नवंबर को देंगे नियुक्ति पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2025

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा

रांचीः झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 7,330 सहायक आचार्यों को 6 नवंबर को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह वितरण समारोह सरायकेला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृषण किशोर हुए हैरान
राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब कुल 7,330 अभ्यर्थियों के नाम फाइनल किए गए हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के अभ्यर्थी इस सूची में शामिल नहीं हैं, क्योंकि वहां की प्रक्रिया अभी जारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को करेंगे SAFF एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन, 200 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल
इन नियुक्तियों में कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक और कक्षा 6 से 8 तक के भाषा, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय के चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी जिले से नियुक्त अभ्यर्थी को आयोजन स्थल तक पहुंचने में कठिनाई न हो।

See also  हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 21 मार्च तक बढ़ाई गई, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now