देवघर में पूर्व BDO राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फरवरी में घूस लेते हुए थे ट्रैप, पत्नी को प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2026

देवघर में पूर्व BDO राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फरवरी में घूस लेते हुए थे ट्रैप, पत्नी को प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

देवघरः गयाजी- मुजफ्फरपुर जिले में प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे राकेश कुमार की शुक्रवार रात संदिग्धि परिस्थिति में मौत हो गई। वे देवघर के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के चलिया गांव में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। बमबम बाबा पथ पर सड़क गिराने राकेश कुमार गंभीर हालत में पड़े हुए थे। आसपास के लोगों को उनपर नजर गई तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने राकेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी साल फरवरी में प्रमुख की शिकायत पर उन्हें 50 हजार घूस लेते ट्रैप किया गया था। इस मामले में फिलहाल वो जमानत पर थे।
पत्नी को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
राकेश कुमार की मौत के पीछे जहरीला खाने का सेवन बताया जा रहा है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा। मृतक पत्नी देवघर स्थित आर एल सराफ स्कूल मे प्राचार्य पद पर कार्यरत है। सूचना पर परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुँच चुके है।दो दिन पूर्व ही उन्होंने मुख्यालय में योगदान दिया था। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर जिला में योगदान करने का निर्देश दिया गया था। कल ही उन्होंने मुजफ्फरपुर में योगदान दिया था। इसके बाद वह देवघर लौटे थे। फिलहाल उन्हें प्रखंड का प्रभार नहीं दिया गया था। शुक्रवार को वह फिर मुजफ्फरपुर जाने वाले थे। शाम चार बजे वह किसी काम से निकले थे। रात में घटना की जनकरी पुलिस द्वारा स्वजनों को दी गई। पूर्व में चांदन, शम्भूगंज प्रखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत थे। घटना को लेकर पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

See also  पिता की गोद में IPL देखने पहुंचा था वैभव सूर्यवंशी, 8 साल बाद 14 की उम्र में तोड़ दिये कई रिकार्ड्स
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now