लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस पलट गई है, जिसमें अब तक 7 लोगों की जान चली गई है।वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई। ग्रामीणों के अनुसार, 7 लोगों की मौत हुई है।बस दुर्घटना में एक घायल महिला की रिम्स रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं सभी घायलों का महुआडांड़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, इनमें कई की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव की गिरफ्तारी का विरोध, पालकोट में निकाला गया प्रतिवाद मार्च
दरअसल, लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी के अनुसार, बस को रिजर्व कर लोग मेहमानी में जा रहे थे। इसी दौरान घाटी में बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस घाटी में पलट गई। दुर्घटना में बस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें पांच लोगों की मौत की बात भी बताई जा रही है।
रांची के पिस्का मोड़ में गैंगवारः कुख्यात संदीप थाना और संजय पांडे गिरोह में पैसे बंटवारे को लेकर चली गोली, तीन घायल
इधर, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया। एसडीएम के आदेश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की पूरी स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास नहीं हुए शामिल
सभी को पहुंचाया गया अस्पताल- SDM
महुआडांड़ एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया।लगभग 25 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सकों के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों की जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।



