नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास नहीं हुए शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास नहीं हुए शामिल

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को रांची के हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। इस बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

 

JMM ने तेज की नगर निकाय चुनाव की तैयारी, मेदिनीनगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह को विनोद पांडेय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
आदित्य साहू के अध्यक्ष बनने के बाद ये उनकी पहली आधिकारिक बड़ी बैठक थी। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। दो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुबर दास इस बैठक में मौजूद नहीं रहे। अर्जुन मुंडा अभी दिल्ली दौरे पर है इसलिए वो इस बैठक में मौजूद नहीं हो सके। रघुबर दास के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

मंत्री दीपक बिरुवा का बना फेक फेसबुक अकाउंट, लोगों से ठगी की हो रही है कोशिश
ओडिशा में राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद सक्रिय राजनीति में लौटे रघुबर दास को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का एक बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आदित्य साहू पर केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह से उन्हें नजरअंदाज किया उससे वो खुश नहीं थे, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन से लेकर उनकी ताजपोशी तक में वो शामिल नहीं हुए। मीडिया में रघुबर दास और चंपाई सोरेन के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन से दूरी को लेकर कई खबरें चली इसके बाद रविवार को चंपाई सोरेन तो बैठक में शामिल हुए लेकिन रघुबर फिर से गायब रहे। रघुबर दास को मनाने के लिए शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू खुद उनसे मिलने उनके घर गए लेकिन रघुबर रविवार को हुई बैठक में फिर से गायब रहे। नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक से रघुबर दास की दूरी को लेकर फिर कई सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है।

See also  इंटरमीडिएट की 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 24 को, जैक ने आठवीं, नौंवी और ग्यारहवीं बोर्ड की परीक्षा तारीख भी बदली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now