लोहरदगा के सेन्हा में मोहर्रम की 11वीं पर निकला भव्य जुलूस, DC-SP ने किया अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का उद्घाटन, दिखाया करतब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2026

लोहरदगा में मोहर्रम की 11वीं पर निकला भव्य जुलूस, DC-SP ने किया अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, दिखाया करतब

लोहरदगा : सेन्हा मुख्यालय में मोहर्रम की 11वीं तारीख पर अंजुमन इस्लामिया एवं मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, हिंदू धर्म के पुरोहित एवं मुस्लिम धर्मगुरु हाफिज की उपस्थिति में लाठी और तलवार के पारंपरिक करतब के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के अखाड़ों ने भाग लेकर अपने हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन सत्य, त्याग और इंसाफ का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, कठिन परिस्थितियों में धैर्य और सब्र बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने कहा कि धैर्य और सत्य के मार्ग पर चलने वालों का ईश्वर हमेशा साथ देता है। कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया के नाजिम-ए-आला अब्दुल जब्बार अंसारी, सचिव सैयद शाहिद अहमद बेलू, नगरपालिका उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी, सेन्हा सदर मोख्तार अंसारी, सचिव मो. अजहरुद्दीन अंसारी, खजांची इस्लाम अंसारी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

See also  लोहरदगा में रावण दहन सह मेला को लेकर प्रशासन सजग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,तीन स्टेज पर होगा विजयादशमी कार्यक्रम

1 8

आपसी सौहार्द से ही होगा समाज का विकास : सादिक अनवर रिजवी
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा और सौहार्द सबसे जरूरी है। इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर पूरी दुनिया को सत्य और न्याय का संदेश दिया। आज भी उनका जीवन लोगों को हक और इंसाफ की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

3 7

या अली-या हुसैन के नारों से गूंजा सेन्हा
लोहरदगा की ओर से आने वाला जुलूस गौसिया मोहल्ला से मुख्य मार्ग होते हुए मोहर्रम मेला स्थल पहुंचा। वहीं सेन्हा चौक से निकला दूसरा जुलूस भी मुख्य सड़क से होकर मेला स्थल पहुंचा। जुलूस के दौरान या अली-या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अमन चौक, रमजान चौक, गौसिया चौक, मस्जिद चौक, खान चौक और बुरी सराय सहित कई मोहल्लों के लोग जुलूस में शामिल हुए।

6 6

कई गांवों के अखाड़ों ने दिखाए पारंपरिक करतब
प्रतियोगिता में अरु, बांध टोली, जोगना, उगरा, झखरा, डोका, सरंगहातु, तोड़ार, लोहरदगा, हिसरी, मुरकी, डाडू सहित विभिन्न क्षेत्रों के अखाड़ों ने भाग लिया और लाठी, तलवार सहित पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन के आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

See also  झारखंड में पहली बार शराब दुकानों की लॉटरी में पारदर्शिता, जानिए लोहरदगा में किसकी किस्मत चमकी

4 77 58 69 4 scaled10 311 412 3

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now