रांची में फ्लाइओवर का काम कर रहे प्रोजेक्ट मैनेजर से फोन पर मांगी गई रंगदारी, TSPC उग्रवादी संगठन पर लेवी मांगने का शक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2024

रांची : राजधानी रांची में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रातू रोड़ फ्लाइओवर बना रही कंपनी केसीसी बिल्डकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद साबिर को फोन कर राहुल गंझू नाम के शख्स ने लेवी की मांग की है। लेवी के रूप में अग्रिम पांच प्रतिशत सेटलमेंट राशि की मांग की गई है। राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।
लेवी की इस घटना को लेकर कांके रोड़ मिसिरगोंदा निवासी प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद साबिर ने मोबाइल नंबर धारक राहुल गंझू के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज कराया है। दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राहुल गंझू नाम का शख्स टीएसपीसी का उग्रवादी भी है, पुलिस यह पता लगा रही है कि इस घटना के पीछे कही उसी का हाथ तो नहीं है। इसके लिए संबंधित मोबाइल नंबर के बारे में तकनीकी शाखा से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद साबिर ने पुलिस को बताया कि उन्हे पहली बार एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप कॉल तीन अप्रैल को आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल बताते हुए कहा कि आप लोग रातू रोड़ फ्लाइओवर का निर्माण कर रहे है लेकिन मेरा सेटलमेंट अब तक नहीं किया गया है, उसने कहा कि हमारे बारे में पता कर लेना, इसके बाद जान मारने की धमकी देते हुए सेटलमेंट के रूप में पांच प्रतिशत राशि की मांग की। दूसरी बार फोन चार अप्रैल को आया और केसीसी बिल्डकॉन से सेटलमेंट कराने की धमकी दी।

See also  CCTV में एक और बीजेपी नेता का 'कांड' कैद; महिला को गले लगाने वाले वायरल वीडियो पर दी ये सफाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now