एक हफ्ते के अंदर तीन बार युवती का अश्लील वीडियो हुआ वायरल,विदेश से फेसबुक फ्रेंड कर रहा था ब्लैकमेल,विवाहिता ने उठाया खतरनाक कदम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

एक हफ्ते के अंदर तीन बार युवती का अश्लील वीडियो हुआ वायरल,विदेश से फेसबुक फ्रेंड कर रहा था ब्लैकमेल,विवाहिता ने उठाया खतरनाक कदम

डेस्कः बिहार के नरकटियागंज में अश्लील वीडियो वायरल करने से आहत विवाहित युवती ने आत्महत्या कर ली है। घटना शिकारपुर थाना के महुअवा गांव की है। मृत विवाहिता की पहचान अफसाना खातून(28) के रूप में हुई है। वह रामनगर थाना के सबेया मंगूराहा गांव निवासी रहमत उर्फ बब्लू शेख की पत्नी थी और मायके में महुअवा गांव आई थी। सूचना पर पहुँची शिकारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

पूर्व प्रधानमंत्री के पोते को आजीवन कारावास की सजा, प्रज्वल रेवन्ना पर रेप केस में 5 लाख का जुर्माना भी
थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के गले पर काले धब्बे के निशान मिले है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उंन्होने बताया कि परिजनों ने अश्लील वीडियो वायरल करने से आहत होकर आत्महत्या की बात बताई है। कई साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। परिजनों को आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वीडियो वायरल की शिकायत के लिए युवती एक थाने से दूसरे थाने तक भटकती रही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

See also  दशहरा के दिन बिहार में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने खड़ी कंटेनर में मारी टक्कर, 3 की मौत

पेशे से टीचर, 8 पुरुषों से कर चुकी थी शादी, 9वें के तलाश में थी… पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन समीरा फातिमा
मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका अपने पति के साथ दिल्ली रहती थी। दिल्ली में फेसबुक पर उसकी दोस्ती सबेया मंगूराहा के ही शमशाद नामक युवक से हो गई। उसने उसे बहला फुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पति को जब इसकी भनक लगी तो वह विवाहिता को वापस घर लेकर चला आया और विवाहिता ने भी उस युवक से दूरी बना ली। लेकिन उंक्त युवक उसे फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने बताया कि पंद्रह दिनों के अंदर उक्त युवक ने तीन बार अश्लील वीडियो वायरल की है। इससे आहत विवाहिता ने शुक्रवार की रात्रि में आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-‘मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे’
विवाहिता ने सुसाइड का वीडियो बनाया
आत्महत्या के पहले विवाहिता ने सुसाइड वीडियो बनाया है। हालांकि उंक्त वीडियो की पुष्टि LIVE Dainik नही करता है। वीडियो में विवाहिता साफ साफ कह रही है कि शमशाद ने उसे कहीं का नही छोड़ा है। वह अब जीना नहीं चाहती है और आत्महत्या कर रही है। वीडियो में विवाहिता डिप्रेशन में भी दिख रही है। परिजनों ने बताया कि सुसाइड वीडियो पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होने बताया कि विवाहिता का सभी अश्लील वीडियो आरोपित विदेश से वायरल कर रहा है।

See also  पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर 30 जुलाई को होगी वोटिंग

मंत्री रामदास सोरेन हुए चोटिल, हालत गंभीर, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती
शिकायत के लिए थाना-दर-थाना भटकती रही
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने रामनगर व नरकटियागंज पुलिस को युवक शमशाद पर कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया है। किंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर,उक्त युवक लगातार अश्लील वीडियो वायरल करता रहा। इससे आहत होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद विवाहिता ने खुदकुशी का कदम नही उठाया होता। मृतका के पिता शेख नेजामुद्दीन ने बताया कि शिकारपुर थाने में आवेदन दिया गया तो पुलिस अधिकारी ने उसे रामनगर का मामला बताते हुए रामनगर थाने को आवेदन देने को कहा। रामनगर थाने की पुलिस ने आवेदन साइबर थाने को आवेदन देने को कहा। इसी बीच उसकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। उसने बताया कि पुलिस अगर आरोपित के घर जाकर समझा भी देती तो उसकी बेटी की जान बच जाती। लेकिन रामनगर थाने की पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नही की और उसकी बेटी ने उक्त युवक के वीडियो वायरल करने के चलते आत्महत्या कर ली।

See also  कुख्यात अपराधी नरेश पांडेय के ठिकाने पर छापेमारी, 16 लाख कैश, हथियार बरामद

झारखंड के मंत्रियों की सेहत पर किसकी लगी बुरी नजर! 5  महीने में 4  मंत्रियों में की तबीयत हो चुकी है खराब
एसपी ने शिकारपुर थाना पहुँच घटना की ली जानकारी
विवाहिता आत्महत्या के बाद एसपी शौर्य सुमन ने शिकारपुर थाने पहुँच घटना की जानकारी ली।एसपी ने थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह से घटना के हर पहलू की जानकारी ली और कई दिशा निर्देश भी दिया।एसपी ने मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की और वापस लौट गए।थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता आत्महत्या मामले में वरीय अधिकारी ने जांच पड़ताल की है और उनके द्वारा दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now