नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने आठ पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपये ठगे। आरोपी महिला का नाम समीरा फातिमा है। पुलिस ने बताया कि वह अपने अगले शिकार की तलाश में थी। वह अपने नौवें संभावित शिकार से मिल रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नागपुर में एक चाय की दुकान से गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फातिमा मैट्रिमोनियल वेबसाइट और फेसबुक के जरिए अपने शिकारों की पहचान करती थी और उन्हें शादी के लिए लुभाती थी।

पुलिस ने बताया कि समीरा फातिमा फेसबुक या व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने शिकारों से बात शुरू करती थी। वह अपने और अपनी जिंदगी के बारे में भावनात्मक कहानियां बताती थी। फातिमा दावा करती थी कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बच्चा है। ऐसा वह लोगों की सहानुभूति पाने के लिए करती थी। एक बार तो उसने खुद को गर्भवती बताकर गिरफ्तारी से बच गई थी।
रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे 3 बड़े पार्क, सरकार खर्च करेगी 30 करोड़ रुपए
आरोप है कि फातिमा अपने पतियों को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पुरुषों से पैसे ऐंठने के लिए एक गिरोह के साथ काम कर रही थी। पुलिस को शक है कि फातिमा, जो पेशे से टीचर है, उसने पिछले 15 सालों में कई पुरुषों को ठगा है।
वह खासकर अमीर और शादीशुदा मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाती थी। उसके एक पूर्व पति ने आरोप लगाया है कि उसने एक शिकार से 50 लाख और दूसरे से 15 लाख नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए वसूले थे। फातिमा पर रिजर्व बैंक के सीनियर अधिकारियों से भी पैसे ऐंठने का आरोप है।
महावीरी झंडा जुलूस पर पत्थरबाजी में इसरार हुसैन सहित 6 गिरफ्तार, छत से हुआ था हमला
पुलिस के अनुसार, फातिमा मैट्रिमोनियल साइट्स और फेसबुक का इस्तेमाल करती थी। वह यहीं से अपने शिकार ढूंढती थी। फिर उनसे दोस्ती करती थी। धीरे-धीरे वह उनसे अपनी दुखभरी कहानी बताती थी। इससे पुरुषों को उस पर दया आ जाती थी। एक बार जब पुरुष उससे शादी कर लेते थे, तो वह उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देती थी।
वह उनसे पैसे मांगती थी। अगर वे पैसे नहीं देते थे, तो वह उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती थी। इस तरह उसने कई पुरुषों से लाखों रुपये ठगे। पुलिस का कहना है कि फातिमा अकेली नहीं है। उसके साथ एक पूरा गिरोह काम करता है। यह गिरोह लोगों को फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने में उसकी मदद करता है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
ट्रंप ने कर ली है परमाणु युद्ध की तैयारी, पुतिन भी तैयार; अमेरिका-रूस में क्यों आई जंग जैसी नौबत







