बोकारोःमाराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह कर्बला मैदान के समीप बने एक गोदाम में मंगलवार की शाम 5:45 बजे अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। इसके बाद अचानक बेकाबू आग की लपटें उठने लगी। एक के बाद एक लगातार गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से पूरा इलाका थर्रा उठा। एक दर्जन के आसपास गैस सिलेंडर विस्फोट होने की सूचना है। घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। गोदाम से सटे चार से पांच दुकानों को क्षति पहुंची है।
झारखंड में होली के दिन 4 मार्च को ड्राई डे, नशे में पकड़े गए तो जाएंगे हवालात
पुलिस ने खाली कराए आस-पास के घर
विस्फोट की घटना कर्बला चौक के समीप स्थित यूपी टेंट के गोदाम में हुई। टेंट हाउस के संचालक अजहर व मजहर दो भाई हैं। गोदाम में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने माराफ़ारी इंस्पेक्टर आजाद खान और अग्निशमन प्रभारी ओझा को दी। सूचना मिलते ही। इंस्पेक्टर खान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार की अग्निशमन दस्ता की दो वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की बढ़ती लपटों को देखकर इंस्पेक्टर खान ने गोदाम के आसपास कई आवासीय घरों को खाली करा दिया। इतिहास के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
धनबाद में वनांचल एक्सप्रेस की थर्ड AC बोगी में युवती से छेड़खानी, आरोपी फरार
रोजा खोलते ही स्थल पर जुट गए लोग
रमजान का महीना चलने के कारण स्थानीय लोग रोजा रखे थे। रोजा खोलकर इफ्तार करने जा रहे थे। लगातार विस्फोट और आगजनी की घटना को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल की तरफ दौड़ी।कर्बला मैदान के पास से फोरलेन गुजरती है। ऐसी स्थिति में मुख्य मार्ग पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुड़ गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी ठप सा हो गया। पुलिस की मुस्तेदी के कारण मुख्य मार्ग को खाली कर दिया गया।फिलहाल मुख्य मार्ग पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।




