पटना में महिला अधिकारी गायब, 22 दिन पहले हुई थी शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2025

पटना में महिला अधिकारी गायब, 22 दिन पहले हुई थी शादी

पटनाः राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के अथमलगोला प्रखंड में कृषि भवन में बीटीएम पद पर तैनात महिला शुक्रवार शाम से लापता हैं। कार्यालय से आवास जाने के क्रम में वह अचानक गायब हो गईं। जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

बिहार में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 16 डिब्बे डिरेल, 3 नदी में गिरे
पटना में बीटीएम लापता : पीड़िता के बड़े भाई ने इसको लेकर बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरी बहन कार्यालय बंद होने के बाद अथमलगोला से ऑटो लेकर बख्तियारपुर अपने आवास के लिए निकली, लेकिन आवास पहुंचने से पहले ही उसका मोबाइल ऑफ हो गया और लापता हो गई। अनहोनी की आशंका से परेशान उनके परिजनों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी।महिला अधिकारी को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर छपरा बरामद किया है लेकिन वो कैसे वहां पहुंची उसको लेकर कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

See also  रांची में पंडरा बाजार समिति की दुकानों में नहीं बनेगा स्ट्रांग रूम, हाई कोर्ट ने कहा- नया विकल्प तलाशे सरकार

थावे मंदिर में चोरी के आरोपी का एनकाउंट, मां के मुकुट समेत आभूषण ले गए थे चोर
भाई ने बताया 4 बजे तक हुई बात : पीड़िता के भाई ने बताया कि बख्तियारपुर थाना पुलिस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। पटना के मूल निवासी महिला के भाई ने बताया कि शाम चार बजे के बाद बात नहीं हो पायी और घर भी नहीं पहुंची। सूत्रों की मानें तो कई बिंदुओं को सामने रखकर पुलिस जांच कर रही है।इस मामले पर बख्तियारपुर थाना प्रभारी देवनन्दन शर्मा ने कहा कि ‘तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अथमलगोला एवं बख्तियारपुर क्षेत्रों के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। लोकेशन के आधार पर सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी में पुलिस जुट गई है।”

झारखंड में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नये साल में खुशनुमा रहेगा मौसम
22 दिन पहले हुई थी शादी : जानकारी के अनुसार गायब हुई महिला अधिकारी की शादी 22 दिन पहले ही हुई है। उसके पति चार्टर अकाउंटटेंट हैं। उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की तरह ही पत्नी सुबह साढ़े 9 बजे घर से निकली। दिन में दोपहर 2 बजे तक बात हुई, फिर उसके बाद बातचीत नहीं हुई है। गायब होने वाली महिला अधिकारी मूल रूप से पटना के विजय नगर की रहने वाली हैं और बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के मकान में रहती थीं।

See also  वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का एनकांउटर, पुलिस गाड़ी पर की थी फायरिंग; पैर में लगी 2 गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now