लोहरदगाः साइबर अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वो प्रशासनिक अधिकारियों के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर ठगी करने से भी बाज नहीं आ रहे है। झारखंड के कई जिलों में डीसी और एसपी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी करने का प्रयास किया जा चुका है। ताजा मामला लोहरदगा जिले से सामने आया है।
झारखंड पुलिस की वीरता को सलाम, एक करोड़ के इनामी माओवादी विवेक सहित 8 को मार गिराने वाली टीम को मिला केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता पदक
लोहरदगा के उपायुक्त कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी वॉट्सएप आईडी बनाया गया है। साइबर अपराधी लोहरदगा डीसी के नाम और तस्वीर लगे वॉट्सएप से आम लोगों भ्रामक मैसेज भेज ठगी की कोशिश कर रहे है। सूचना मिलने के बाद लोहरदगा उपायुक्त ने तुरंत इसकी साइबर थाने को दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आम लोगों को इससे सतर्क रहने की सलाह दी। लोहरदगा डीसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा मेरा यानी कुमार ताराचंद के नाम व फोटो का प्रयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी (+84569468685) बनाया गया है, जिससे भ्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं।लोहरदगा जिला प्रशासन सभी नागरिक को सतर्क और सजग रहने की हिदायत देता है। ऐसे किसी संदेश पर विश्वास न करें।
किसी असामाजिक तत्व द्वारा मेरा यानी कुमार ताराचंद के नाम व फोटो का प्रयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी (+84569468685) बनाया गया है, जिससे भ्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं।
लोहरदगा जिला प्रशासन सभी नागरिक को सतर्क और सजग रहने की हिदायत देता है। ऐसे किसी संदेश पर विश्वास न करें। pic.twitter.com/kwXbnsdZma
— Deputy Commissioner, Lohardaga (@DC_LOHARDAGA) October 31, 2025





