झारखंड पुलिस की वीरता को सलाम, एक करोड़ के इनामी माओवादी विवेक सहित 8 को मार गिराने वाली टीम को मिला केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता पदक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2025

झारखंड पुलिस की वीरता को सलाम, एक करोड़ के इनामी माओवादी विवेक सहित 8 को मार गिराने वाली टीम को मिला केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता पदक

रांचीः झारखंड पुलिस की वीरता को एक बार फिर से बड़ा सम्मान मिला है। बोकारो के लुगु पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी विवेक समेत आठ माओवादियों को मारने वाली टीम को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित किया गया है। इस टीम में आईजी, डीआईजी, एसपी, दारोगा और सिपाही शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने नामों की घोषणा की। मारे गए माओवादियों में प्रयाग मांझी और अरविंद यादव जैसे कुख्यात अपराधी शामिल थे।

मंत्री इरफान अंसारी समेत तीन विधायकों को नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति, कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
अपने विशेष रणनीति के बल पर झारखंड में नक्सलियों का सफाया करने वाले आईपीएस अमोल वेणुकांत होमकर को केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता पदक से नवाजा गया है। अमोल होमकर के अलावा झारखंड पुलिस के अन्य 13 पुलिस अफसरों को भी इस पदक से सम्मानित किया गया है।इस वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पाने वालों में देश के 1364 जवान व अधिकारी शामिल हैं। इनमें झारखंड के 14 अधिकारी-जवान शामिल हैं। इनके अलावा इंवेस्टिगेशन फील्ड के 93, फोरेंसिक साइंस फील्ड के नौ वैज्ञानिकों को भी यह सम्मान दिया गया है।

See also  बीवी-बच्चे के खर्च से बचने के लिए खुद को बताया बेरोजगार, RTI में सच सामने आया तो कोर्ट भी हैरान

अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलालचंद यादव की हत्या में नामजद आरोपी, मृतक के पोते ने कहा-JDU उम्मीदवार ने करवाया मर्डर
झारखंड से इन्हें दिया गया है 2025 का केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
आईजी अमोल वीनुकांत होमकर, आईजी डॉ. माइकल राज एस, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी, डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार, दारोगा जितेंद्र कुमार, दारोगा मंटू कुमार, सिपाही दीनबंधु शेखर, सिपाही पारस कुमार वर्मा, सिपाही विकास कर्मकार, सिपाही भागीरथ रजवार, सिपाही शिवनंदन हांसदा व सिपाही अजय मेहता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now