डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को निगरानी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवान जिले में पदस्थापति दारोगा को 40 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। गिरफ्तार हुए सब इंस्पेक्टर की पहचान कन्हैया कुमार सिंह के रूप में हुई है।
बिहार में कोहरे की वजह से हादसाः आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन रोटावेटर से टकराई
क्या है पूरा मामला? : मामला सिसवन थाना क्षेत्र का है, जहां 18 दिसंबर को जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सिसवन थाना कांड संख्या 309 दर्ज कराया गया था। इस केस की जांच की जिम्मेदारी एसआई कन्हैया कुमार सिंह को सौंपी गई थी।
बिहार के बड़े अस्पताल में दही-आमलेट को लेकर मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने रसोई पर किया हमला
नाम हटाने के बदले 40 हजार की डिमांड: आरोप है कि जांच अधिकारी कन्हैया कुमार सिंह ने केस डायरी से सुनील कुमार की बहन का नाम हटाने के एवज में 40 हजार रुपये की अवैध मांग की। पीड़ित सुनील कुमार ने जब रिश्वत देने से इनकार किया, तो कथित रूप से उसे केस में फंसाने का दबाव बनाया गया। इससे परेशान होकर सुनील कुमार ने पूरे मामले की शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की।
रांची के होटवार जेल में कैदियों की डांस पार्टी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब
पूरी योजना के तहत कार्रवाई: शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद कांड संख्या 170/25 दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को निगरानी विभाग अपने साथ लेकर पटना गई है



