बिहार के बड़े अस्पताल में दही-आमलेट को लेकर मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने रसोई पर किया हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2025

बिहार के बड़े अस्पताल में दही-आमलेट को लेकर मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने रसोई पर किया हमला

डेस्कः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) बेतिया में सोमवार शाम को बड़ा विवाद हुआ। जूनियर डॉक्टरों और जीविका दीदी की रसोई में कार्यरत महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

नितिन नबीन का पटना में भव्य स्वागत आज, रोड़ शो को लेकर किया गया ट्रॉफिक डायवर्ट
खाने के ऑर्डर से विवाद की शुरुआत: जीविका दीदियों के अनुसार, कुछ जूनियर डॉक्टर रसोई में खाना खाने आए थे। उन्होंने दही और ऑमलेट का ऑर्डर दिया, लेकिन तैयार होने के बाद दही लाने से मना कर दिया। इस पर ऑर्डर को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गया।
मारपीट में कई दीदियां घायल: विवाद बढ़ने पर एक डॉक्टर ने कथित तौर पर स्टाफ पर हाथ उठाया। इसके बाद डॉक्टर ने फोन कर करीब 50-60 जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया। भीड़ ने रसोई पर हमला बोल दिया, जीविका दीदियों के साथ मारपीट की और उनके गहने तथा मंगलसूत्र तक तोड़ दिए।इस घटना में आधा दर्जन से अधिक दीदियां घायल हुईं, जिन्हें GMCH में ही भर्ती कराया गया।

See also  झारखंड आदिवासी महोत्सव का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, झारखंडी भाषा में लिखे गए 12 पुस्तकों का किया गया लोकार्पण

थावे मंदिर से अब भोजपुरी अभिनेता का मोबाइल गायब, रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ा था चुनाव
“जूनियर डॉक्टरों ने दही और आमलेट ऑर्डर किया, लेकिन तैयार होने पर दही लाने से मना कर दिया। विवाद के बाद गाली-गलौज हुई, फिर 50-60 डॉक्टरों ने रसोई पर हमला कर दीदियों से मारपीट की। मंगलसूत्र तक तोड़े दिया, जिसके बाद रसोई अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है।”- जीविका दीदी
रसोई सेवा बंद, मरीजों को परेशानी: मारपीट से आक्रोशित जीविका दीदियों ने रसोई सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की व्यवस्था में काफी दिक्कत हो रही है।
अस्पताल प्रशासन का बयान: अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों और जीविका दीदी की रसोई के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। जीविका दीदियों ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रिंसिपल ऑफिस में बैठक हुई, जिसमें दोषी इंटर्न डॉक्टरों को सजा देने पर चर्चा की गई।
डीएम ने दी जांच के आदेश: बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि जीविका डीपीएम ने घटना की जानकारी दी।जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  आजसू के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी , सुदेश महतो सिल्ली से लड़ेंगे चुनाव, पाकुड़ में नया चेहरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now