- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची में दो दिन और स्कूल रहेंगे बंद

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

रांचीः झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों को एक बार फिर बंद करने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग, रांची की ओर से जारी विशेष बुलेटिन में आगामी दिनों में भीषण ठंड और शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी गई है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां नौ जनवरी (शुक्रवार) और 10 जनवरी (शनिवार) को पूर्णतः स्थगित रहेंगी। इस दौरान नियमित पठन-पाठन नहीं होगा।

WhatsApp Image 2026 01 08 at 6.06.38 PM

मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस में, जमी ओस की बूंदें, रांची में ठंड से महिला की मौत
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं हैं, तो उनका संचालन किया जा सकता है। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं विद्यालय अपने विवेकानुसार संचालित कर सकेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकारी एवं गैर सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना अनिवार्य होगा। इधर, जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। ठंड के इस दौर में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

See also  Iran Israel War:ईरान ने इजराइल पर किया पलटवार, दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-येरूशलम सहित कई शहरों में धमाके
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now