- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिस्किट खाने की मिली बच्चे को खौफनाक सजा,पटना के हॉस्टल में शिक्षक ने कलछी से जलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2026

बिस्किट खाने की मिली बच्चे को खौफनाक सजा,पटना के हॉस्टल में शिक्षक ने कलछी से जलाया

पटना :दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान में शिक्षक द्वारा मासूम बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने बिस्किट खाने की सजा देते हुए बच्चे के गाल को गर्म कलछी से दाग दिया। इस संबंध में बच्चे के मामा विशाल कुमार ने बताया कि उनका भगिना अभिराज कुमार (8 वर्ष) फरीदपुर स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। गुरुवार की अपराह्न शिक्षक की अनुपस्थिति में बच्चे ने वहां रखा बिस्किट खा लिया था।

घटना के बाद मासूम दर्द से तड़पने लगा

आरोप है कि वापस लौटने पर हॉस्टल संचालक सह शिक्षक उमेश कुमार ने नाराज होकर बच्चे के गाल पर गर्म कलछी से दाग दिया। घटना के बाद मासूम दर्द से तड़पने लगा। इसकी जानकारी बाद में उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बच्चे के माता-पिता हॉस्टल पहुंचे और उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए।पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना स्थानीय थाना को दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

See also  ट्रंप की बात नेतन्याहू ने नहीं मानी, इजरायल ने ईरान में दागीं मिसाइलें, चार शहरों में जबरदस्त हमले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now