रांची में सरेआम कारोबारी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम, BJP ने कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

रांची में सरेआम कारोबारी पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांचीः गुरूवार शाम को राजधानी रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र इलाके के रवि स्टील चौक पर जूता दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार भूपेश साहू का चाकू से गला रेत दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना और पंडरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।सिटी एसपी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और उसके आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है।

cb9fc9f9 5f92 40ef aa9d ad91fd2ad7ab

अनिल टाइगर की हत्या को लेकर BJP का सदन से सड़क तक प्रदर्शन, बाबूलाल हिरासत में लिये गये कार्यकर्ताओं को छुड़ाने पहुंचे
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जब विशाल फुटवेयर के मालिक भपेश साहू पर चाकू से जानलेवा हमला किया तो उसके बच्चे भी वहां मौजूद थे। भीड़ भाड़ वाले इलाके में सरेआम हत्या कर अपराधी मौके से फरार हो गये। गंभीर हालत में भपेश साहू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से भूपेश साहू ने रिम्स में इलाज से पहले दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल कारोबारी चटकपुर सरना टोली का रहने वाला है।

JSSC CGLपरीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में CID ने गिरोह के दो मुख्य सदस्य को गोरखपुर से किया गिरफ्तार

राजधानी रांची में हुई अपराधिक वारदातों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया है। रांची विधायक सीपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रांची में अपराधियों का राज अब पूरी तरह कायम हो चुका है। दिनभर कानून-व्यवस्था पर बंद रहा रांची, और शाम होते ही अपराधियों ने रवि स्टील चौक के पास व्यापारी भूपन साहू का गला रेत दिया। राजधानी अब हत्याओं और लूटपाट की मंडी बन चुकी है, लेकिन सरकार और प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। आखिर हेमंत सरकार इतनी लाचार कैसे हो गई है? कब तक निर्दोष लोग अपराधियों के खूनखराबे का शिकार बनते रहेंगे? मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए, क्या रांची को पूरी तरह अपराधियों के हवाले कर दिया गया है?


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now