रांचीः राजधानी रांची के एक आवासीय क्षेत्र में भालू के घुस जाने के बाद अफरातफरी मच गई। भालू के घर में घुस जाने के बाद लोगों ने उसे भगाया तो वो एक कुएं में जा गिरा। काफी मशक्त के बाद भालू को कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
रामगढ़ में कोयला कारोबारी डब्बू सिंह के आवास पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
रांची के लापुंग प्रखंड क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र में भालू घूस जाने से आसपास अफरातफरी की स्थिति बन गई। खटंगा गांव के रहने वाले सुरेश उरांव के घर भालू के घूस जाने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीण भालू को घर से खदेड़ने में लग गए, ग्रामीणों की घेराबंदी से बचने के लिए भालू ने भागना शुरू किया और कुएं में जा गिरा। चार-पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद जब भालू को कुएं से बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।



