धनबाद में पत्रकार की पिटाई मामले में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सहित कई पर केस, प्रभारी के राजू ने मांगी रिपोर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

धनबाद में पत्रकार की पिटाई मामले में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सहित कई पर केस, प्रभारी के राजू ने मांगी रिपोर्ट

धनबादः बुधवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कार्यक्रम कवरेज के दौरान पत्रकारों की पिटाई करने के मामले में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने पत्रकारों की पिटाई मामले में रिपोर्ट मांगी है। के राजू ने कहा है कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसी स्तर पर नेता हो, अनुशासन में रहना होगा। धनबाद में पत्रकारों पर हमला हुआ है, तो दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष 61 साल की उम्र में करेंगे शादी, होने वाली पत्नी भी है पार्टी की नेता
पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर पत्रकार मोहम्मद शाहिद के लिखित आवेदन पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, उनके पुत्र कैफ अंसारी व सैफ अंसारी के अलावा भाई मन्नू अंसारी, शाहिद अंसारी, रफीजुल अंसारी आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। क्या है मामला मो. शाहिद ने अपने आवेदन में बताया कि बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हेराल्ड मामले में रणधीर वर्मा चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पत्रकारों को कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बीच धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, उसके दोनों पुत्र कैफ व सैफ अंसारी, भाई व अन्य कांग्रेसियों के बीच गाली-गलौज व मारपीट शुरू हो गयी। पत्रकार इसका कवरेज करने लगे।

See also  नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 11 सहायक नगर आयुक्त और 20 कार्यपालक अधिकारी बदले

हटाए गए RIMS निदेशक डॉक्टर राजकुमार, स्वास्थ्य सचिव से हुई थी बहस, तीन महीने का वेतन देकर मंत्री इरफान अंसारी ने गिराई गाज

इस पर राशिद रजा अंसारी के उकसाने पर उनके दोनों पुत्र कैफ व सैफ, भाई मन्नु अंसारी, शाहिद अंसारी, रफीजुल अंसारी व उनके समर्थक पत्रकारों को कवरेज करने से रोकने लगे और धमकी देने लगे। इस दौरान कई पत्रकारों का मोबाइल छीन लिया। इन लोगों ने लोहे की रड से पत्रकार शाहिद पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी। उनके नाक से खून बहने लगा। कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसके बाद उन लोगों ने पत्रकार नीरज कुमार, संजय कुमार, अजय प्रसाद पर भी मारपीट की। इस बीच शाहिद की स्थिति खराब होती देख आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष के दोनों बेटाें, भाई व समर्थकों ने प्रेस क्लब के अंदर घुसकर भी मारपीट की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now