- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

पटना के गणपति होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 महिला और 3 पुरुष पकड़े गए, आपत्तिजनक सामान बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 3, 2026

पटना के गणपति होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 महिला और 3 पुरुष पकड़े गए, आपत्तिजनक सामान बरामद

पटनाः राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित गणपति होटल में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान होटल से 4 महिलाओं और 3 पुरुषों को पकड़ा गया। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने की बात सामने आई है। मौके से एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गणपति होटल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से एक रजिस्टर और कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

छापेमारी के बाद पुलिस सभी पकड़े गए लोगों को थाने लेकर पहुंची। फिलहाल सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल में चल रही गतिविधियों और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  तेजप्रताप यादव जेल से बाहर आए, बिहार सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत

पहले भी हुई थी छापेमारी
बता दें, गणपति होटल में इससे पहले भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है। उस समय भी होटल से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। इसके बावजूद एक बार फिर इसी होटल में पुलिस की कार्रवाई हुई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

होटल संचालक मौके से फरार
वहीं, इस संबंध में एसडीपीओ सदर-1 मनोज कुमार ने बताया कि मौके से होटल संचालक भागने में सफल रहा है। पकड़े गए सभी आरोपियों को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now