तेजप्रताप यादव जेल से बाहर आए, बिहार सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2026

तेजप्रताप यादव जेल से बाहर आए, बिहार सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत

पटनाः नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान हुई झड़प के मामले में बेऊर जेल में बंद पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को मंगलवार देर शाम रिहा कर दिया गया। उनके साथ गिरफ्तार किए गए चार छात्र कार्यकर्ताओं को भी जेल से मुक्त कर दिया गया है।
कोर्ट से मिली जमानत के बाद हुई रिहाई
जमानत के आवश्यक कागजात मंगलवार देर शाम बेऊर जेल प्रशासन के पास पहुंचे, जिसके बाद नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को रिहा किया गया। बेऊर जेल अधीक्षक ने तेजप्रताप यादव समेत पांचों लोगों की रिहाई की पुष्टि की है।
शनिवार को मॉल से हुए थे गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि गांधी मैदान थाने में तेजप्रताप यादव और अन्य के खिलाफ दंगा भड़काने व कई अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को उन्हें फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया था और देर रात बेऊर जेल भेज दिया था।जेल में रहने के दौरान तेजप्रताप यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी।
सोमवार को सरकार ने जारी किया था आदेश
प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर बिहार सरकार ने भी सभी प्राथमिकियों को रद्द करने का निर्णय लिया। वहीं, तेजप्रताप यादव की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया।

See also  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ISI की शरण में प्रिंस खान, जैश सेंटर ठिकाना,आतंकी को कर रहा है फंडिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now