- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

Ramlila Maidan Rally: महारैली में गरजे राहुल गांधी, कहा- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उनको जेल भेजेंगे’, 2024 का चुनाव वोट चोरी वाला था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

Ramlila Maidan Rally: महारैली में गरजे राहुल गांधी, कहा- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उनको जेल भेजेंगे', 2024 का चुनाव वोट चोरी वाला था

डेस्कः रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष के 23 दलों का महाजुटान हुआ। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस महारैली में विपक्षी दलों के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। महारैली के सबसे अंत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संबोधन हुआ।

इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटेंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। ये कोई आम चोरी नहीं है, जैसी कोई दुकान से चोरी करता है। ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के वोट और उसकी आवाज की चोरी है।’ राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह करार दिया।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा है। राहुल ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि कोई आम आदमी ऐसा करे तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले।’ राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा हिंदुस्तान होना चाहिए जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके। उन्होंने कहा कि कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करे तो उसे शिक्षा और रोजगार के रूप में उसकी मेहनत का फल मिलना चाहिए।अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं। मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते. ज्ञानेश कुमार के बाद अब हम आपके खिलाफ खड़े होंगे। अमित शाह और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आप भाग नहीं सकते, आपको यहीं रहना होगा और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार, किसी से भी नफरत नहीं करते। हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं।

See also  ByElection: सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, पूर्णिया के रूपौली में 10 जुलाई को मतदान

उन्होने आगे कहा कि इस देश में सालों से वोट चोरी हो रही है। ममता जी ने बंगाल का उदाहरण दिया।मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव। सभी वोट चोरी हुई है। ईवीएम से चोरी हुई है और वोटर लिस्ट से नाम काट कर वोट चोरी हुई है। छोटा सा उदाहरण देता हूं- 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर लिस्ट से हटाए गए।

2024 के चुनाव के बाद 15 फीसदी वोटरों को निकाला गया। 2024 में हमारे और एनडीए के बीच 3 पर्सेंट का ही अंतर था और उसके बाद 15 पर्सेंट को हटा दिया गया। इसका मतलब है कि 2024 का चुनाव वोट चोरी का था।उन्होंने उसी पुरानी लिस्ट से इन वोटरों को निकाला।राहुल गांधी ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा। यह सामान्य चोरी नहीं है। यह नागरिकों की आजादी और अभिव्यक्ति की चोरी है। इसको देशद्रोही कहते हैं। ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी न पीएम बनते और न ही अमित शाह होम मिनिस्टर बनते। आरएसएस ने इस देश की सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे हैं। उनका कहना था कि वोट चोरी हुई थी। इसलिए इन लोगों को नींद नहीं आ रही है।

See also  रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पुराने ट्वीट्स किये डिलीटः केजरीवाल और उनकी मां को लेकर कही थी आपत्तिजनक बातें

खड़गे का केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रामलीला मैदान के मंच से केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार को बचने नहीं देगा और उन्हें हटाकर ही दम लेगा, खड़गे ने आरोप लगाया कि ये सरकार चोरी की सरकार है और इसे हटना होगा। उन्होंने ये भी दावा किया की पीएम मोदी और अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नारा दिया- ‘मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘बिहार, UP, महाराष्ट्र में चोरी की सरकारें हैं। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक BJP को हटा नहीं दिया जाता। PM मोदी हमें डराने के लिए ED जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं क्योंकि हम सब लड़ना जानते हैं।’

अखिलेश यादव बोले- जो पापी है उसका नाश होता है
अखिलेश यादव ने रैली में दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई होने जा रही है। उन्होंने कहा, मैं ये कह सकता हूं आज कि जो जन सैलाब और जन समर्थन देख कर के रामलीला मैदान में, ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है। ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी है और इस मैदान में कई बार नया इतिहास लिखा गया है। मैं कह सकता हूं ये जो जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। फिर से बदलाव आएगा और ये इंकलाब के नारे है ये गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है और हम आपसे कहना चाहते हैं। जो लोग कभी यूपी से आए थे। वो उप से ही बाहर जाएंगे और यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे बेहतर करते हैं और अभी लोकसभा में थोड़ी बहुत विदाई की है। लेकिन आने वाले समय में 2027 में ऐसी विदाई होगी की दोबारा भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी लोग लौट करके नहीं आ पाएंगे। याद रहे भारतीय जनता पार्टी को। ये राम जी की लीला का मैदान है। हॉरर और हमने रामलीला में देखा है और यहां पर सदियों से लोग जानते हैं। ये जो पापी है उसका नाश होता है।राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है न केवल इनका नाश होने जा रहा है।

See also  झारखंड के TSPC नक्सली संगठन के पास मिला अमेरिका सरकार द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला हथियार M-16
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now