- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप, बर्थडे पार्टी में डांस के बहाने बुलाकर किया गंदा काम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप, बर्थडे पार्टी में डांस के बहाने बुलाकर किया गंदा काम

DESK: नालंदा में बिहारशरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आर्केस्ट्रा में काम करने युवती को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर 2 युवकों ने किराए के कमरे में बारी-बारी से रेप किया है। आरोप है कि डांस कार्यक्रम के नाम पर उसे और उसकी एक साथी को किराये के कमरे में बुलाया गया था। वहां पहले से सात युवक मौजूद थे। इसी दौरान दो युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, उक्त मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराये पर रहकर पढ़ाई करते हैं। मकान में मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। पार्टी में डांस कार्यक्रम कराने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था।

साथी के जाने के बाद वारदात का आरोप
पीड़िता के अनुसार, जब दोनों युवतियां कमरे में पहुंचीं तो वहां सात युवक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उसकी साथी युवती वहां से चली गई। आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसे डांस कार्यक्रम कराने के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। उसने बताया कि वह आरोपित युवकों को पहले से नहीं जानती थी।

See also  लोहरदगा में 26वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन,उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने किया शुभारंभ

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे का निरीक्षण कर कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

दोनों युवतियों को पुलिस ने सुरक्षित रखा
पुलिस ने दोनों युवतियों को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now