- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

हजारीबाग के चरही से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में कराया मुक्त, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

हजारीबाग के चरही से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में कराया मुक्त, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार

हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर के अपहरण की घटना का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत मैनेजर भास्कर कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, इस अपहरण कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक काले रंग की स्कॉर्पियो और एक क्रेटा कार भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बीती रात करीब 8:30 बजे तापिन साउथ सीसीएल परियोजना, चरही में एनईपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर भास्कर कुमार का अपहरण कर लिया गया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया। टीम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चरही थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल वाहनों की पहचान की। जांच में सामने आया कि अपराधी एक काले रंग की क्रेटा कार और दो स्कॉर्पियो वाहनों से एक साथ पहुंचे थे। इसके बाद मैनेजर को जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए थे।
पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर- JH02AU-4625) और चंदवारा थाना क्षेत्र से काले रंग की क्रेटा कार (नंबर- JH02BK-3586) बरामद की। इसके बाद पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र से ही अपहृत भास्कर कुमार को सकुशल मुक्त करा लिया।

See also  पटना के बिहटा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, AK-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, SI भी घायल

पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में राजेश यादव, विक्की कुमार, आनंद कुमार मेहता, दिलीप प्रसाद मेहता और मनीष कुमार शामिल हैं। सभी हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो, एक क्रेटा कार और एक पेन ड्राइव बरामद की है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now