डेस्कः मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है। पुलिस ने अनुमति नहीं दी है, लेकिन सीजेपी कार्यक्रम पर अड़ी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली आने वाली 250 से ज्यादा मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई है। 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट भी रात 9 बजे से बंद करने का आदेश जारी हुआ। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद के बाद ये संख्या 45 कर दी गई। मेट्रो स्टेशन बंद करने पर चिंता जताते हुए कोर्ट ने कहा, मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं। सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने कहा, आवाजाही नियंत्रित कर सकते हैं। पर , लोगों को बेवजह परेशान न करें। कोर्ट ने कहा कि मेट्रो-ट्रेन ठप न करें। दिल्ली के एंट्री पॉइंट्स, रेलवे स्टेशनों, बस, अड्डों, होटलों में तलाशी जारी है।

#WATCH | Delhi: Announcements regarding today's protest at Jantar Mantar are being made outside Parliament Street Police Station. https://t.co/rfVxB1ATIC
— ANI (@ANI) October 10, 2026
शनिवार को प्रोटेस्ट से पहले जंतर मंतर और संसद मार्ग पूरी तरह से छावनी में तब्दील है। यहां चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है।पूरी दिल्ली किले में तब्दील हो गई है। कई रास्ते बंद रहेंगे, कई का डायवर्जन है. कनॉट प्लेस समेत कई बाजार भी बंद रहेंगे। लगभग 20 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज, यानी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है।पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

शनिवार सुबह 6:00 बजे से 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और पाबंदियां लागू रह सकती हैं। इनमें शंकर रोड गोल चक्कर (वंदे मातरम् 'टी' पॉइंट से नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर समेत कई इलाके शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी तरह की देरी से बचा जा सके।इसके साथ ही दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं।हर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं।साथ ही जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किया जाएगा। बाजारों भी बंद रहेंगे।

दिल्ली की इन जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्रस्तावित
दिल्ली की जिन जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्रस्तावित हैं, उनमें शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस गोलचक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट), मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग और गुरु नानक चौक शामिल हैं।इसके अलावा विंडसर पैलेस गोलचक्कर, टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ चौराहा, चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्किल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट, भारियों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग चौराहा, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, रेल भवन गोलचक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग चौराहा और अशोका रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर पर भी यातायात प्रभावित रह सकता है।





