CJP Protest को लेकर रेलवे का बड़ा फैसलाः रांची-दिल्ली गरीब रथ, पटना राजधानी समेत कई ट्रेनें रद्द

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 9, 2026

CJP Protest को लेकर रेलवे का बड़ा फैसलाः रांची-दिल्ली गरीब रथ, पटना राजधानी समेत कई ट्रेनें रद्द

डेस्कः दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दूसरे राज्यों से देश की राजधानी में आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने इस प्रोटेस्ट का ऐलान किया है।

रेलवे के एक आधिकारिक सर्कुलर में निर्देश दिया गया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली उन सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को वहीं से रद्द कर दिया जाए, जिन्हें कल सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल के डीआरएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को पटना और आसपास के क्षेत्रों से चलकर 10 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रांची से दिल्ली जाने वाली 12877 गरीब रथ, पटना से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस 09 अक्टूबर को रद्द कर दिया गया है। वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा, 12581 सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली वे सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचना था। रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दोनों स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

See also  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, PM मोदी को भेजी चिट्ठी, NEET-UG विवाद के मंत्री पद छोड़ा

ट्रेन टाइमटेबल की वेबसाइट India Rail Info के मुताबिक, संबंधित समय के आसपास नई दिल्ली स्टेशन पर 107 और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर 66 ट्रेनों के आने का समय है। यानी कुल 173 ट्रेनों के आने का समय बताया गया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी 173 ट्रेनें रद्द हैं। रेलवे ने अभी इतनी ट्रेनों के रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यानी अब तक की जानकारी के मुताबिक 28 अलग-अलग ट्रेनें रद्द और 2 ट्रेनें री-शेड्यूल की गई हैं।रेलवे ने सभी रद्द ट्रेनों की एक साथ जानकारी साझा नहीं की है।

कौन सी ट्रेनें रद्द नहीं की जांएगी

नॉर्दर्न रेलवे के चीफ PRO हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि 28 ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसमें वो ट्रेने रद्द नहीं की जा रही है, जो दिल्ली या निजामुद्दीन के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं। उदाहरण के लिए 12625- केरल एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे तिरुअनंतुरम से खुली थी, जो 10 अक्टूबर की दोपहर 13:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन और ऐसी ही लंबी दूरी की कई ट्रेन रद्द नहीं की गई हैं। यात्रियों को उनके ट्रेन से जुड़ी जानकारी SMS के जरिए भेजी जा रही हैं।

दिल्ली- निजामुद्दीन से कितनी ट्रेनें चलती हैं?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना 328 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें शामिल हैं। सिर्फ 87 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें यहां अपनी यात्रा खत्म करती हैं। इसके अलावा 87 यहां से यात्रा शुरू करती हैं। ऐसे ही हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से हर रोज 250 से 256 ट्रेनें आती-जाती हैं।हर रोज यहां से 73 मेल-एक्सप्रेस और प्रीमियम ट्रेनें रवाना होती हैं और लगभग इतनी ही संख्या में ट्रेने आती है।

रेलवे ने ट्रेनें क्यों रद्द कीं?

इंटेलिजेंट इनपुट और ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास भारी जाम लग सकता है। इससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में परेशानी होगी। रेलवे के एक सीनियर अफसर ने बताया कि गुरुवार को करीब 5,000 यात्री जाम के कारण अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए थे। रेलवे नहीं चाहता कि शनिवार को भी यात्रियों को ऐसी परेशानी हो।

See also  हेमंत सोरेन से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने की मुलाकात, झारखंड आंदोलनकारियों के पेंशन और टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर हुई बात

दो राजधानी एक्सप्रेस भी रद्द

पूर्वी रेलवे ने पश्चिम बंगाल से 9 अक्टूबर को चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं. दोनों ट्रेनें 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली थीं।

  • 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

बनारस से नई दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनें रद्द
वाराणसी रेल मंडल (DRM BSB) ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को बनारस से चलने वाली दो ट्रेनें रद्द रहेंगी। दोनों ट्रेनें 9 अक्टूबर को बनारस से रवाना होने वाली थीं।

ट्रेन नंबर 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

बिहार से नई दिल्ली जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनें रद्द
दानापुर रेल मंडल (DRM Danapur) के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है। इसलिए रेलवे ने फैसला किया है कि 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली वे सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचना था।

20801 मगध एक्सप्रेस (Magadh Express)
12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

रद्द हुई ट्रेनों की पूरी लिस्ट
बिहार और पूर्वी भारत से 7 ट्रेनें रद्द 20801 मगध एक्सप्रेस 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस 12301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12313 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12877 रांची गरीब रथ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश से 8 ट्रेनें रद्द 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस 12581 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 12229 लखनऊ मेल 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 12429 लखनऊ AC एक्सप्रेस 02417 प्रयागराज स्पेशल 04209 वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश से 6 ट्रेनें रद्द 22221 मुंबईनिजामुद्दीन एक्सप्रेस 20155 डॉ. अंबेडकर नगरनई दिल्ली 09309 इंदौरनिजामुद्दीन स्पेशल 12415 इंदौरनई दिल्ली एक्सप्रेस 12247 बांद्रानिजामुद्दीन एक्सप्रेस 12957 मुंबई सेंट्रलनई दिल्ली उत्तर पश्चिम रेलवे की 7 ट्रेनें रद्द 15308 सिरसातिलक ब्रिज 12964 उदयपुरनिजामुद्दीन 12963 निजामुद्दीनउदयपुर 14727 श्रीगंगानगरतिलक ब्रिज 14738 तिलक ब्रिजभिवानी 14737 भिवानीतिलक ब्रिज 14728 तिलक ब्रिजश्रीगंगानगर 2 ट्रेनें री-शेड्यूल (5 घंटे देरी से) 12951 मुंबई सेंट्रलनई दिल्ली, रात 10 बजे 12953 मुंबई सेंट्रलनिजामुद्दीन, रात 10:10 बजे

See also  जमशेदपुर का आदिल पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार, एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त

राजस्थान-हरियाणा रूट की ट्रेनें भी रद्द
रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को चलने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया है. इनमें राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
ट्रेन नंबर 15308, सिरसा-तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर को सिरसा से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12964, उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12963, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14727, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज: 9 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14738, तिलक ब्रिज-भिवानी: 10 अक्टूबर को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14737, भिवानी-तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर को भिवानी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 14728, तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर: 10 अक्टूबर को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now