पाकुड़ में DPS स्कूल की बस से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने 9 घंटे तक सड़क को रखा जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2026

पाकुड़ में DPS स्कूल की बस से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने 9 घंटे तक सड़क को रखा जाम

पाकुड़ः जिले में डीपीएस स्कूल की बस से कुचलकर स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। मुआवजा और मृतक के परिजनों को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर लोगों ने 9 घंटे तक सड़क को जाम रखा। सुबह हुए हादसे के बाद लगा सड़क जाम मंगलवार देर शाम को खत्म हुआ।

 

धनबाद में महिला सफाई कर्मी को दुकानदार ने पीटा, कुत्ते की गंदगी देख भड़का, साड़ी खींची-गाली दी
अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने बताया कि जो भी सरकार के द्वारा प्रावधान मुआवजा राशि है उसे मृतक के आश्रित को दिया जाएगा।इसके साथ ही परिवार को अन्य सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है।बता दें कि मंगवार सुबह हादसे के बाद सड़क जाम और हंगामे की स्थिति को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानन्द आजाद दिन भर जाम स्थल पर रहे। प्रशासन की सूझबूझ के साथ घटनास्थल में कोई माहौल बिगड़ने नहीं दिया।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का एलान, 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को चुनाव, 27 फरवरी को मतगणना
क्या है पूरा घटनाक्रम
मंगलवार की सुबह लगभग 8.30 बजे रेलवे गुमटी की ओर से आ रही स्कूल बस ने स्कूटी सवार मृदुल चंद्र को धक्का मार दिया। मृदुल के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृदुल की मौत की सूचना मिलते ही तलवाडांगा गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और गांधी चौक के निकट पाकुड़ धुलियान मुख्य सड़क को जाम कर दिया।सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी, अंचल पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ वार्ता की। लेकिन ग्रामीणों ने वहां पहुंचे अधिकारियों की एक नहीं सुनी और भड़क गये। ग्रामीणों ने शहरी क्षेत्र के गांधी चौक के अलावा हिरण चौक, टिनबंगला, शनि मंदिर, अंबेडकर चौक, बिरसा चौक आदि स्थानों में बैरिकेडिंग व ईंट-पत्थर रखकर कर सड़क जाम किया और पूरे शहरी क्षेत्र में दुकानें बंद करा दीं।

उद्योगपति कैरव गांधी को पुलिस ने किया बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ग्रामीण स्कूल व बीएड कॉलेज पहुंचे और विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया, साथ ही पाकुड़ बरहरवा मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया। स्कूल के पास हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पार्टी व विद्यालय पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को पीछे हटने के लिए समझाया लेकिन उन्होंने पुलिस की एक नहीं सुनी।

दुमका में 100 रुपये के विवाद में युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, प्रेमिका पर बुरी नजर रखने को लेकर पहले से नाराज था आरोपी
इसके जवाब में पुलिस ने भीड़ के नियंत्रण के लिए आंसू गैस के गोले दागे और उपद्रवियों पर बल प्रयोग करते हुए उन्हें इलाके से खदेड़ा। इस दौरान एक चौकीदार घायल भी हुए। इस बीच गांधी चौक पर जाम कर रहे लोगों के साथ अधिकारियों ने बात और काफी मनाने-समझाने और आश्वासन के बाद शाम लगभग 6 बजे सार्थक वार्ता हुई और सड़क जाम हटाया। सड़क जाम के कारण मंगलवार को दिनभर कारोबारियों का कारोबार ठप रहा तो मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाट, बाजारों में सब्जी, अनाज व फल विक्रेताओं को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। इस सड़क जाम के कारण सार्वजनिक वाहन नहीं चलने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हुई।

See also  निर्मल महतो की शहादत : राखी का दिन था...सुबह पौने बारह बजे थे...तभी वीरेंद्र सिंह और साथियों ने झारखंड के योद्धा को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now