पटना-लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, सवार थे 170 यात्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2026

पटना-लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, सवार थे 170 यात्री

डेस्कः पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हुआ है।जिस वक्त प्लेन बिजली की चपेट में आया, उस समय वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था।हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 170 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को फ्लाइट निरस्त होने की सूचना देते हुए दूसरी उड़ान से जाने या रिफंड कराने का विकल्प दिया।

सूत्रों के अनुसार इंडिगो की उड़ान (6ई-925) पटना से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। इस उड़ान को यहां से अहमदाबाद के लिया रवाना होना था। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार पायलट ने एटीसी को बताया कि नीचे उतरते हुए करीब 17 हजार फुट की ऊंचाई पर बादलों के बीच कुछ हुआ। शायद बिजली गिरी। उतरने के बाद विमान की जांच की गई तो उसकी नोज डैमेज यानी अगला हिस्सा कुछ क्षतिग्रस्त मिला। पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट में 170 यात्री सवार थे। लखनऊ में उतरने के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू की। विमान के अन्य हिस्सों पर क्या प्रभाव है, इसकी भी जांच की गई। सुरक्षा के लिहाज से विमान को आगे की उड़ान के लिए तत्काल रवाना नहीं किया गया।

See also  करना था ईसीजी, लेकिन छुने लगा निजी अंग, PMCH में युवती से छेड़छाड़

पटना से अहमदाबाद जाना था, लखनऊ में ही रोका गया प्लेन

इंडिगो विमान ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी। इसी विमान को शाम 5:05 बजे लखनऊ से अहमदाबाद जाना था।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आने के बाद विमान शाम 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। जबकि इसे शाम 4:20 बजे पहुंचना था।तकनीकी दिक्कत आने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। यात्रियों के लिए इंडिगो ने दूसरे विमान का इंतजाम किया।सभी यात्रियों को शाम 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। इंजीनियरों की टीम खराब हुए विमान की जांच कर रही है।

19 जून को भी इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी थी बिजली
आंधी-तूफान के चलते 19 जून, 2026 को कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े एक इंडिगो विमान (6E6068) पर बिजली गिर गई थी। हालांकि, घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ था।
विमान में सवार सभी 141 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को उतार लिया गया था। बाद में उन्हें दूसरे विमान से अगरतला भेजा गया था।

See also  कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफार्म पर मची अफरातफरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now