मैट्रिक और इंटर परीक्षा 24 से, तैयारियां पूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2022

रांची। झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा इस वर्ष 24 मार्च, 2022 से शुरू हो रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसके लिए समयसारिणी पहले ही जारी कर चुकी है। जैक के चेयरमैन ने तो यह भी कह दिया है कि 30 जून से पहले परीक्षा परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं दो पालियों में होनी हैं। प्रथम पाली में ओएमआर शीट पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके बाद दूसरी पाली में उत्तरपुस्तिका पर प्रश्न हल करने होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.45 से 11.20 बजे तक प्रस्तावित है। दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11.25 बजे से दोपहर 1.05 बजे तक होनी है। वहीं, इंटर की पहली पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से अपराह्न 3.35 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3.40 बजे से लेकर शाम 5.20 बजे तक होगी। मैट्रिक परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल 2022 तक होगी। वहीं इंटर की परीक्षा 24 मार्च शुरू होकर 25 अप्रैल 2022 तक चलेगी।

See also  Pune Car Accident Update: दौलत के आगे बिक गए थे धरती के ‘भगवान’ , सबूत नष्ट करने के आरोप में दो डॉक्टर गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now