बिहार में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल,पुलिस ने 80 युवक-युवतियों को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2026

बिहार में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल,पुलिस ने 80 युवक-युवतियों को पकड़ा

डेस्कः बिहार के रोहतास जिले में सेक्स रैकेट का भंडफोर किया है। रोहतास थाना क्षेत्र के मलियाबाग के प्रकाश रेस्टोरेंट में पुलिस -प्रशासन ने छापेमारी कर 80 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मलियाबाग स्थित प्रकाश रेस्टोरेंट में प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई। जहां से 80 युवक व युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट, 25 लाख कैश लेकर भागे अपराधी

बताया जाता है कि एसडीएम प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। जिसके बाद दावथ थाना पर तैनात अधिकारियों के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस का निधन,5 साल पहले पत्नी संग हुई थी गिरफ्तारी,200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड
बाहर के राज्य से आई बच्चियों को देह व्यापार में धकेला
अधिकारी हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जाता है कि देह व्यापार में कई गया है। हालांकि इस बारे में अभी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। वही सासाराम के अमरी टोला में एसडीपीओ दो कुमार वैभव के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां से कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।
ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष नटवार थाना क्षेत्र में भी कई बच्चियों को छत्तीसगढ़ से नौकरी के नाम पर झांसा देकर बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया गया था।बाद में पुलिस-प्रशासन के सहयोग से उन्हें मुक्त करा उनके अभिभावकों के पास भेजा गया था। दो दिन पूर्व संझौली थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर दो दर्जन महिला पुरुष को हिरासत में लिया गया था।

See also  पटना-टाटा और गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नियमित चलेंगी, जानें टाइम टेबल और किराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now