दिवंगत रूपी सोरेन का नेमरा में होगा अंतिम संस्कार, किडनी फेल होने से हो गया था बुधवार रात को निधन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2026

दिवंगत रूपी सोरेन का नेमरा में होगा अंतिम संस्कार, किडनी फेल होने से हो गया था बुधवार रात को निधन

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपी सोरेन का बुधवार रात 8.40 बजे निधन हो गया। 19 दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती रूपी सोरेन की स्थिति बुधवार की सुबह से ही बिगड़ने लगी थी। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर नितेश प्रिया ने बताया कि दो साल से किडनी रोग से पीड़ित थीं।

गुरुवार को स्वर्गीय शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले मोरहाबाजी स्थित उनके आवास पर गुरुवार सुबह नौ बजे तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। फिर सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर को नेमरा ले जाया जायेगा। दोपहर 12 बजे बरलंगा में उसी घाट पर रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार होगा, जहां गुरुजी का हुआ था। अंतिम यात्रा सड़क मार्ग से ओरमांझी-गोला होते हुए नेमरा तक जाएगी।

छोटे बेटे बसंत सोरेन आज पहुंचेंगे रांचीः रूपी सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन सिंगापुर में हैं। उन्हें माता के निधन की सूचना मिल गयी है। वो गुरुवार सुबह 9 बजे तक रांची पहुंच जायेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को नेमरा ले जाया जायेगा।

See also  झारखण्ड के पहले 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट' की स्थापना ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026 10 07 at 10.05.43 PM
मुख्यमंत्री ने मां के निधन पर लिखा भावुक पोस्ट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां के निधन पर सोशल मीडिया पर लिखाः बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छावं थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं। वहीं कल्पना सोरेन ने लिखा कि बाबा के बाद आज मेरी माँ हम सभी को अकेला छोड़कर चली गयीं।

HUC1e1zbwAAjDOs 1
यह खालीपन अब कभी नहीं भर पाएगा। माँ, आपको अंतिम जोहार। आपका स्नेह, आपकी सीख और आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। अंतिम जोहार माँ….

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now