राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, आकाशवाणी भवन के बाहर हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, आकाशवाणी भवन के बाहर हंगामा

दिल्लीः SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी करीब 9 घंटे से धरने पर बैठे थे।

प्रदर्शनस्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। पुलिस प्रदर्शनकारी नेताओं को हटा रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र हुड्डा और पवन खेड़ा समेत कई नेताओं को डिटेन कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अब एक-एक करके वहां से नेताओं को हटा दिया है।इसी कड़ी में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया।

इससे पहले बीते 8 घंटों से धरना दे रहे राहुल गांधी ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर यहीं पर रात गुजारने की तैयारी कर ली थी। आकाशवाणी चुनाव आयोग की इमारत के एकदम पास में है। राहुल गांधी का कहना था कि हमें मुख्य चुनाव आयु्क्त और दो अन्य आयुक्तों से मिलना है। उनसे मिले बिना हम वापस नहीं लौटेंगे। इसका संदेश भी कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजा था। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा। खरगे ने सभी सांसदों को दिल्ली में रहने के निर्देश दिए हैं।

See also  Election Commission के लेटर पर BJP की मुहर! विपक्ष ने उठाए सवाल, आयोग को देनी पड़ी सफाई

कांग्रेस सूत्र का कहना है कि दोनों चुनाव आयुक्तों समेत मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाक़ात का समय लेने के लिए कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर चिट्ठी भेजी है। चुनाव आयोग की तरफ से कोई अधिकारी आ कर यदि आने वाले एक-दो दिनों में मुलाक़ात का भरोसा दे तो राहुल गांधी आज का अपना धरना खत्म कर सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी की शर्त यही है मुलाक़ात सभी तीन सौ सांसद करेंगे। अब तक कांग्रेस की इस मांग पर चुनाव आयोग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने यदि मुलाकात का समय भी दिया तो वह शायद इतनी बड़ी संख्या में सांसदों से मुलाकात से इनकार कर दे।

See also  विवाह में भोज देने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए-राज्यपाल

अब 1 नवंबर को रैली की तैयारी में कांग्रेस, रामलीला मैदान बुक
इस बीच कांग्रेस मामले को लंबा खींचने और इसके आधार पर ही अपनी सियासी जमीन पुख्ता करने की कोशिश में है। 1 नबंवर को इंडिया गठबंधन की रैली के लिए रामलीला मैदान बुक हो गया है। राष्ट्रपति से मिलने के लिए कल या परसों 7 -8 अक्टूबर का समय मांगा गया है। अगर 9 अक्टूबर को समय मिला तो चलेगा। राष्ट्रपति से मिलने वालों में दोनों सदन के नेता प्रतिपक्ष यानि खरगे और राहुल गांधी,ममता बनर्जी,अखिलेश यादव,शरद पवार,उमर अब्बदुल्ला,तेजस्वी यादव,एमए बेबी और डी राजा(सीपीआई)के नाम हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now