जमशेदपुर के गुप्ता लॉज में चल रहे Sex racket का पर्दाफाश, संचालक समेत 2 गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

जमशेदपुर के गुप्ता लॉज में चल रहे Sex racket का पर्दाफाश, संचालक समेत 2 गिरफ्तार

जमशेदपुर: साकची सब्जी मंडी स्थित गुप्ता लॉज में अवैध रूप से संचालित देह व्यापार के धंधे का साकची थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर को लॉज में छापेमारी कर देह व्यापार के रैकेट को उजागर किया। मौके से पुलिस ने लॉज संचालक मानिक साह और नारायण तंतूबाइ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान लॉज से बीयर की बोतलें, मोबाइल फोन, माचिस और कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव की शिकायत पर इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। दर्ज मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी की निवासी कंचन कुमारी को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने तीनों पर महिलाओं और युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने तथा एक संगठित गिरोह चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। गिरफ्तार आरोपियों में से मानिक साह मानगो के कालिकानगर का रहने वाला है और लॉज का संचालन देखता था, जबकि दूसरा आरोपी नारायण तंतूबाइ सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र का निवासी है।

See also  देवर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की लाखों की चोरी, खरीदा XUV 500 कार, रांची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, लॉज में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। बरामदगी और लॉज के एंट्री रजिस्टर के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। साकची पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क, लॉज में आने-जाने वाले लोगों और इसमें शामिल अन्य महिलाओं व युवतियों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में नए तथ्य सामने आने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now